लाइव न्यूज़ :

खून में वसा को कम करने के लिए इस्तेमाल दवा सार्स-सीओवी-2 संक्रमण को 70 प्रतिशत रोक सकती है : अध्ययन

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:02 IST

Open in App

लंदन, छह अगस्त खून में वसायुक्त पदार्थों के असामान्य स्तर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा सार्स-सीओवी-2 वायरस से उत्पन्न संक्रमण को 70 प्रतिशत तक कम कर सकती है। हाल में प्रकाशित प्रयोगशाला में किए गए एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई।

ब्रिटेन में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व वाली टीम ने प्रयोगशाला में मानव कोशिका पर किए गए प्रयोग में पाया कि फेनोफाइब्रेट और उसके सक्रिय रूप फेनोफाइब्रिक एसिड कोविड-19 की वजह रहे सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण को उल्लेखनीय रूप से कम कर सकते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दवा की सांद्रता का उपयोग करने पर संक्रमण में कमी देखी गई। इसके लिए फेनोफाइब्रेट की मानक क्लिनिकल खुराक का उपयोग किया गया जो सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध है।

अध्ययन की सह-लेखक इटली में सैन राफेल साइंटिफिक इंस्टीट्यूट की एलिजा विसेंजी ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़े दर्शाते हैं कि फेनोफाइब्रेट में कोविड-19 के लक्षण कम करने और उसे फैलने से रोकने की क्षमता है।’’ विसेंजी ने कहा, ‘‘विशेषकर निम्न मध्यम आय वाले देशों में अपने व्यापक क्लिनिकल इस्तेमाल और सुरक्षा के लिहाज से अपने बेहतर इतिहास के कारण फेनोफाइब्रेट बेहद सस्ती और दुनियाभर में आसानी से उपलब्ध होने वाली दवा है, जो सुरक्षित भी है।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने उल्लेख किया कि दवा अगर क्लिनिकल परीक्षण में खरी उतरती है तो यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जिन्हें टीका लेने की सलाह नहीं दी जाती या बच्चों, उच्च-रोग प्रतिरोधक बीमारी से पीड़ित तथा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने वाली दवा लेने वालों के लिए उपयोगी होगी।

फेनोफाइब्रेट को अमेरिका के यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) और ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस (एनआईसीई) समेत दुनिया के कई देशों ने इस्तेमाल के लिए मान्यता दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक