लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सूखे के हालात और बिगड़ सकते हैं: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:43 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 फरवरी पाकिस्तान के मौसम विभाग ने चेताया है कि सिंध और बलूचिस्तान के भागों में सूखे के हालात और बिगड़ सकते हैं, जिसके चलते कृषि भूमि में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

डॉन अखबार के मुताबिक, मौसम विभाग की इकाई राष्ट्रीय सूखा निगरानी केंद्र ने बृहस्पतिवार को परामर्श जारी कर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि देश में अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक सामान्य से कम बारिश के चलते सूखे के हालात बने हैं।

परामर्श के मुताबिक, बलूचिस्तान के मध्य एवं दक्षिणी जिलों में हल्के से मध्यम सूखे के हालात का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सिंध के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से भी सूखे की चपेट में हैं।

इन इलाकों के संबंध में मौसम विभाग का मानना है कि सूखे के हालात और बदतर हो सकते हैं और इसका प्रभाव कृषि एवं पशुओं पर भी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला