लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले सैन्य ठिकाने पर ड्रोन से हमला, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:51 IST

Open in App

बगदाद, आठ मई (एपी) इराक में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति वाले सैन्य ठिकानों पर शनिवार तड़के ड्रोन से हमला किया गया।

इराकी सेना और अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने हालांकि स्पष्ट किया है कि इस हमले में मामूली नुकसान हुआ है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल वेयने मारोट्टो ने ट्वीट कर बताया कि तड़के किए गए हमले से हैंगर को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले की जांच की जा रही है।

इराकी सेना ने भी अपने बयान में कहा कि किसी नुकसान की खबर नहीं है।

इस हमले की अबतक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुए हमलों के लिए अमेरिका, ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहराता रहा है,लेकिन पूर्व में अधिकतर रॉकेट हमलों से बगदाद और देश के अन्य सैन्य हिस्सों में अमेरिकियों को निशाना बनाया गया था।

ड्रोन हमले बहुत आम नहीं है। अप्रैल के मध्य में विस्फोटक लदे ड्रोन ने इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सैन्य हिस्से को निशाना बनाया था। यह हवाई अड्डा उत्तरी इराक के कुर्दिश बहुल क्षेत्र में है। हालांकि, अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति वाले उस ठिकाने पर हुए हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला