लाइव न्यूज़ :

वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार को निशाना बनाकर रौंदा, चार की मौत: कनाडा पुलिस

By भाषा | Updated: June 8, 2021 08:39 IST

Open in App

टोरंटो, आठ जून (एपी) कनाडा में पैदल जा रहे मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को एक व्यक्ति ने अपने वाहन से टक्कर मार दी। घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कनाडा की पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया। घटना रविवार शाम में हुई। ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है। नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर चार लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नाथानील वेल्टमैन (20) ओंटारियो में लंदन का रहने वाला है और वह पीड़ितों को नहीं जानता था। पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पास के एक मॉल के पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

लंदन पुलिस के प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम हैं। किसी भी समुदाय को नफरत की भावना से निशाना बनाया जाये तो समुदाय विशेषकर मुस्लिमों में डर और घबराहट पैदा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब