DR Congo Displacement Camps Bomb Attack: "बर्बरता ने मानवता को शर्मसार किया", विस्थापितों शिविरों पर हमला, 35 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 11:38 IST2024-05-11T11:37:45+5:302024-05-11T11:38:22+5:30

DR Congo Displacement Camps Bomb Attack: पूर्वी कांगो के मुगुंगा और लैक वर्ट शिविरों पर बमबारी के लिए कांगो की सेना और विद्रोही समूह ‘एम23’ एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

DR Congo Displacement Camps Bomb Attack 35 killed Barbarism puts humanity to shame | DR Congo Displacement Camps Bomb Attack: "बर्बरता ने मानवता को शर्मसार किया", विस्थापितों शिविरों पर हमला, 35 लोगों की मौत

file photo

Highlightsअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस हमले के आरोप ‘एम23’ और पड़ोसी देश रवांडा की सेना पर लगाएं हैं।एम23 एक सशस्त्र समूह है जिसमें तुत्सी जनजाति के लोग शामिल हैं।कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स टी ने पड़ोसी देश रवांडा पर एम23 विद्रोहियों का समर्थन कर कांगो में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

DR Congo Displacement Camps Bomb Attack: पूर्वी कांगो में विस्थापितों के दो शिविरों पर पिछले सप्ताह हुई बमबारी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर लगभग 35 हो गई, जबकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर किवु राज्य में शिविरों पर हमले हुए थे। स्थानीय नेता एरिक बवानापुवा ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी। पूर्वी कांगो के मुगुंगा और लैक वर्ट शिविरों पर बमबारी के लिए कांगो की सेना और विद्रोही समूह ‘एम23’ एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस हमले के आरोप ‘एम23’ और पड़ोसी देश रवांडा की सेना पर लगाएं हैं। एम23 एक सशस्त्र समूह है जिसमें तुत्सी जनजाति के लोग शामिल हैं। ये समूह कांगो की सेना से 12 साल पहले अलग हुआ था। कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स टी ने पड़ोसी देश रवांडा पर एम23 विद्रोहियों का समर्थन कर कांगो में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

Web Title: DR Congo Displacement Camps Bomb Attack 35 killed Barbarism puts humanity to shame

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे