लाइव न्यूज़ :

म्यामां में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोगों की हत्या : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:18 IST

Open in App

बैंकाक, 25 दिसंबर (एपी) म्यामां की सरकार ने कुछ गांव वालों को घेर कर करीब 30 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी और शवों को आग लगा दी । मारे गये लोगों में माना जा रहा है कि बच्चे और महिलायें भी शामिल हैं । साक्ष्यों और अन्य रिपोर्टों से शनिवार को इसकी जानकारी मिली है ।

म्यामां के काया प्रदेश के हप्रुसो शहर के बाहरी इलाके में स्थित मो सो गांव में हुयी इस हत्याकांड की कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद फरवरी में सत्ता पर कब्जा करने वाली सेना के खिलाफ लोगों में आक्रोष फैल गया है। मो सो गांव में ये शरणार्थी सेना के हमले से बचने के लिये शरण लिये हुये थे ।

सोशल मीडिया खातों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है । लेकिन वायरल तस्वीरों में तीन वाहनों में 30 से अधिक जले शवों को देखा जा सकता है।

मौके पर जाने का दावा करने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि मो सो के पास स्थित कोइ नागन गांव के निकट सशस्त्र विरोधी बल और म्यामां की सेना के बीच संघर्ष से बचने के लिये शुक्रवार को भाग गये थे । ग्रामीण ने बताया कि सेना के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इसके कुछ देर बाद उनकी हत्या कर दी।

उनकी गिरफ्तारी उस वक्त हुयी जब वह शरणार्थी शिविरों की ओर जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना