लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से दर्जनों लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:13 IST

Open in App

मेफील्ड (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) अमेरिका में आए तूफान से पांच राज्यों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की सही संख्या को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। तूफान ने देश के मध्य पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है तथा कई शहरों में हुए नुकसान के दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। जगह-जगह नष्ट हुईं इमारतों, टूटे और उखड़े पेड़ों तथा तूफान से गिरे बिजली के खंभों के दृश्य नजर आ रहे हैं।

तूफान से मची तबाही के लगभग 24 घंटे बाद गिरजाघरों में लोग एकत्र हुए और आपदा में लापता हुए लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की।

राहत और बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में लगे हैं। इस दौरान उन्हें एक बैग, एक जोड़ी जूते और एक ऐसा सेलफोन भी मिला जिससे 27 संदेश भेजे गए थे। मौत का सही आंकड़ा अब तक अस्पष्ट है जिसे शुरू में कम करके आंका जा रहा था।

तूफान से केंटुकी राज्य सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी ‘मेफील्ड कंज्यूम प्रोडक्ट्स’ में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, बाउलिंग ग्रीन में तथा इसके आसपास 12 और लोगों की मौत हो गई।

केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशेर ने शनिवार को कहा था कि फैक्टरी के 110 कर्मचारियों में से केवल 40 को ही बचाया जा सका और यदि कोई अन्य व्यक्ति जीवित मिलता है तो यह चमत्कार ही होगा। लेकिन कंपनी ने रविवार को कहा कि अब तक 90 से अधिक लोगों का पता लगाया जा चुका है। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और आठ अन्य लापता हैं।

कंपनी के प्रवक्ता बॉब फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘कई कर्मचारी चक्रवात से बचने के लिए बनाए स्थान पर एकत्रित हो गए थे और चक्रवात के लौटने के बाद वे फैक्टरी से अपने घर चले गए। बिजली गुल होने और लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा न होने के कारण शुरुआत में उनसे संपर्क साधना मुश्किल था। हम लापता आठ लोगों का पता लगा रहे हैं।’’

वहीं, इलिनोइस, टेनेसी, अर्कांसस और मिसौरी में तूफान के चलते कम से कम 14 लोगों की मौत होने की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल