लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों सहित दर्जनों विदेशी काबुल से रवाना हुए

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:41 IST

Open in App

काबुल, नौ सितंबर (एपी) अमेरिकी और नाटो बलों के पिछले महीने अफगानिस्तान छोड़ने के बाद निकासी अभियान के तहत पहली बार बड़े पैमाने पर बृहस्पतिवार को दर्जनों विदेशी नागरिक एक वाणिज्यिक उड़ान से काबुल हवाई अड्डे से रवाना हुए। अफगानिस्तान से बाहर निकले इन लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

इन विदेशी नागरिकों की रवानगी को अमेरिका और तालिबान नेताओं के बीच समन्वय में एक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। तालिबान ने कहा है कि वह विदेशियों और अफगान नागरिकों को वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ देश से बाहर जाने देगा। लेकिन अन्य हवाई अड्डे पर चार्टर विमानों को लेकर गतिरोध के कारण तालिबान के आश्वासनों को लेकर संदेह पैदा हो गया था।

बृहस्पतिवार की यह उड़ान कतर एयरवेज की है और दोहा जा रही है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि रवाना हुए करीब 200 लोगों में अमेरिकी, ग्रीन कार्ड धारक और जर्मनी, हंगरी तथा कनाडा सहित अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों के प्रस्थान में मदद की

तालिबान के अधिकारी हवाई अड्डे पर गश्त दे रहे हैं। यात्रियों ने जांच के दौरान अपने दस्तावेज़ पेश किए और खोजी कुत्तों ने जमीन पर रखे सामान का निरीक्षण किया। इस बीच पिछले दिनों अफरातफरी के दौरान भाग हवाई अड्डे के कुछ अनुभवी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं।

इससे पहले, कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने कहा था कि उड़ान अमेरिकी और पश्चिमी देशों के नागरिकों को लेकर रवाना होगी। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक दिन" करार दिया। विशेष दूत ने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा, "इसे आप जो चाहें, कह सकते हैं, चार्टर या वाणिज्यिक उड़ान, सभी के पास टिकट और बोर्डिंग पास हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक और वाणिज्यिक उड़ान शुक्रवार को रवाना होगी।

विशेष दूत ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जीवन सामान्य हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का रडार अब सक्रिय है और करीब 70 मील (112 किमी) की दूरी को कवर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पाकिस्तान के साथ समन्वय कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब