लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों सहित दर्जनों विदेशी काबुल हवाई अड्डे पर व्यावसायिक उड़ान में सवार हुए

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:36 IST

Open in App

काबुल, नौ सितंबर (एपी) अमेरिकी और नाटो बलों के पिछले महीने अफगानिस्तान छोड़ने के बाद निकासी अभियान के तहत पहली बार बड़े पैमाने पर बृहस्पतिवार को दर्जनों विदेशी नागरिक काबुल हवाई अड्डे पर एक वाणिज्यिक उड़ान में सवार हुए। इनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

तालिबान ने कहा है कि वह विदेशियों और अफगान नागरिकों को वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ देश से बाहर जाने देगा। लेकिन अन्य हवाई अड्डे पर चार्टर विमानों को लेकर गतिरोध के कारण तालिबान के आश्वासनों को लेकर संदेह पैदा हो गया था।

बृहस्पतिवार की यह उड़ान कतर एयरवेज की है और दोहा जा रही है।

इससे पहले, कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने कहा था कि उड़ान अमेरिकी और पश्चिमी देशों के नागरिकों को लेकर रवाना होगी। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक दिन" करार दिया।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि तालिबान के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों के प्रस्थान में मदद की। उन्होंने कहा कि रवाना हो रहे करीब 200 लोगों में अमेरिकी, ग्रीन कार्ड धारक और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं।

अमेरिकी सैनिकों के देश से हटने के बाद यह हवाई अड्डे से पहली ऐसी उड़ान होगी। काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर के विशेष दूत ने कहा, "इसे आप जो चाहें, कह सकते हैं, चार्टर या वाणिज्यिक उड़ान, सभी के पास टिकट और बोर्डिंग पास हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक और वाणिज्यिक उड़ान शुक्रवार को रवाना होगी।

विशेष दूत ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जीवन सामान्य हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?