लाइव न्यूज़ :

डगलस स्टुअर्ट के उपन्यास ‘शग्गी बैन’ को मिला 2020 का बुकर पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 10:05 IST

Open in App

(अदिती खन्ना)

लंदन, 20 नवम्बर न्यूयॉर्क में बसे स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को बृहस्पतिवार को उनके पहले उपन्यास ‘शग्गी बैन’ के लिए उन्हें 2020 का बुकर पुरस्कार मिला है । ‘शग्गी बैन’ की कहानी में ग्लासगो की पृष्ठभूमि है।

दुबई में बसी भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास ‘बर्नंट शुगर’ भी इस श्रेणी में नामित था। कुल छह लोगों के उपन्यास नामित थे।

स्टुअर्ट ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास नहीं हो रहा। शग्गी एक काल्पनिक किताब है लेकिन किताब लिखना मेरे लिए बेहद सेहत बख़्श रहा।’’

उन्होंने कहा कि यह किताब उन्होंने अपनी मां का समर्पित की है। 44 वर्षीय लेखक 16 साल के थे जब उनकी मां का निधन अत्यधिक शराब पीने की वजह से हो गया था।

लंदन के ‘रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट इन लंडन’ से स्नातक करने के बाद, ‘फैशन डिजाइन’ में करियर बनाने वह न्यूयॉर्क चले गए थे।

कोरोना वायरस के मद्देनजर ‘बुकर प्राइज 2020’ के समारोह को लंदन के ‘राउंडहाउस’ से प्रसारित किया गया। सभी छह नामित लेखक एक विशेष स्क्रीन के जरिए समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बुकर पुरस्कार प्राप्त उपन्यासों पर अपने विचार व्यक्त किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना