लाइव न्यूज़ :

नहीं लगता इससे बेहतर कुछ हो सकता था: मोर्गन

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:04 IST

Open in App

शारजाह, सात अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स पर 86 रन की जीत के साथ प्ले आफ में जगह लगभग सुनिश्चित करने के बाद कहा कि इससे बेहतर उनकी टीम के लिए कुछ नहीं हो सकता था।

केकेआर के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम लॉकी फर्ग्युसन (18 रन पर तीन विकेट) और शिवम मावी (21 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। वरूण चक्रवर्ती ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया।

रॉयल्स की ओर से राहुल तेवतिया (36 गेंद में 44 रन, पांच चौके, दो छक्के) और शिवम दुबे (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

गिल ने 44 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेलने के अलावा वेंकटेश अय्यर (38) के साथ पहले विकेट के लिए 79 रन भी जोड़े जिससे केकेआर ने चार विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कुछ हो सकता था। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करना मुश्किल था। हमें शानदार शुरुआत मिली। गिल और अय्यर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। 170 रन (171 रन) बनाने के बाद हमें पता लग गया था कि हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। आज ठोस प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यक्रम में आक्रामक खिलाड़ियों से मदद मिली। शाकिब (अल हसन) ने वापसी करते हुए पिछले दो मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे आंद्रे रसेल की कमी पूरी करना आसान हो गया। उसने अच्छा योगदान दिया।’’

रसेल की फिटनेस पर मोर्गन ने कहा, ‘‘हम रोजाना उसका आकलन कर रहे हैं। वह कड़ी मेहनत कर रहा है।’’

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का हालांकि मानना है कि इस पिच पर इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार की तुलना में विकेट काफी अच्छा था। गेंद नीची रह रही थी। मुझे लगता है कि हमारे पास जो बल्लेबाजी क्रम था उसे देखते हुए 171 रन को इस विकेट पर हासिल किया जा सकता था। ’’

सैमसन ने कहा, ‘‘हम अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना चाहते थे लेकिन आज ऐसा करने में नाकाम रहे। हमने जो जज्बा दिखाया उस पर काफी गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक