लाइव न्यूज़ :

सर्वे में खुलासा, भारत में डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन उनकी कुछ नीतियां लोगों को पसंद नहीं

By भाषा | Updated: February 21, 2020 02:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे।

Open in App

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन उनकी कुछ नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण लोगों को पसंद नहीं हैं। ट्रंप की भारत यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को पीयू रिसर्च के एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

भारत में 24 जून से दो अक्टूबर, 2019 तक किए गए ग्लोबल एटिट्यूड सर्वेक्षण में 2,476 लोगों ने जवाब दिए। सवालों के जवाब के आधार पर पीयू ने कहा है कि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि जब बात वैश्विक मामलों की आती है तो ट्रंप सही कदम उठाते हैं।

पीयू शोध समूह ने बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा, ‘‘ ट्रंप को भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन, उनकी कुछ खास नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण की भारतीय उतनी सराहना नहीं करते हैं।’’ 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे जहां वे ताजमहल में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली रवाना होंगे। इसके अगले दिन 25 फरवरी की सुबह ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा । वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट