लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के चीफ स्टाफ नहीं आ रहे हैं भारत दौरे पर, आखिरी मौके पर कैंसिल किया प्लान, जानें क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 11:02 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पहुंचने के कुछ घंटे पहले हिन्दी में ट्वीट करते हुए लिखा, "हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैं कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!"

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप का बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति ये भारत का पहला दौरा है।डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के  चीफ स्टाफ मिक मुलवेनी भारत दौरे पर नहीं आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिक मुलवेनी भारत दौरे पर आने वाले थे। लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने अपना प्लान कैसिंल कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के  चीफ स्टाफ मिक मुलवेनी को कोल्ड हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। 

सीएनएस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कई सहयोगी को रविवार को ही पता चला कि मुलवेनी अब भारत की यात्रा पर नहीं जाएंगे। मुलवेनी के करीबी एक व्यक्ति के अनुसार, व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनक पत्नी के साथ यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। 

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी दी  थी कि मूल रूप से ट्रंप के साथ 11 अन्य लोग भारत दौरे पर जाऐंगे, जिसमें मिक मुलवेनी का भी नाम शामिल था। लेकिन मुलवेनी रविवार को अन्य लोगों के साथ अमेरिका से भारत आने के लिए प्लेन में सवार नहीं हुए। 

डोनाल्ड ट्रंप का बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति ये भारत का पहला दौरा है। सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां पीएम नरेंद्र मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। दोनों नेता आज अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल