लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने श्रीलंका में आतंकी हमले को लेकर किया गलत ट्वीट, मृतकों की संख्या को बताया 13.8 करोड़

By भाषा | Updated: April 21, 2019 21:00 IST

ट्रंप का यह ट्वीट करीब 20 मिनट बाद हटा लिया गया। लेकिन यह ट्वीट लोगों की नजर से नहीं बच सका और लोग इसका मजाक उड़ाने लगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आप मृतकों की संख्या में संशोधित कर सकते हैं। सब कुछ लाखों में ही नहीं मापा जाता है...।’’

Open in App

अक्सर अपनी गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’’ हो गयी। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए विभिन्न विस्फोटों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

श्रीलंका में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के समाप्त होने के करीब एक दशक बाद यह भीषण हमला हुआ है। ट्रंप ने ट्वीट कर श्रीलंका के लोगों के साथ संवेदना जतायी और कहा कि अमेरिका उन्हें मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने तीन चर्चों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में 138 लोगों की मौत होने के बदले गलती से 13.8 करोड़ लोग लिख दिया।

ट्रंप का यह ट्वीट करीब 20 मिनट बाद हटा लिया गया। लेकिन यह ट्वीट लोगों की नजर से नहीं बच सका और लोग इसका मजाक उड़ाने लगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आप मृतकों की संख्या में संशोधित कर सकते हैं। सब कुछ लाखों में ही नहीं मापा जाता है...।’’

 

ट्रंप के एक फॉलोवर ने कहा, ‘‘13.8 करोड़? आपको तथ्यों का इंतजार करना चाहिए था।’’ एक अन्य ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी आबादी दो करोड़ है। 13.8 करोड़ गणितीय रूप से असंभव है। आप अपनी बेकार संवेदनाएं अपने पास रखिए। हमें इसकी जरूरत नहीं है।’’ श्रीलंका की कुल आबादी 2.17 करोड़ है। ट्रंप कई बार गलत ट्वीट कर चुके हैं। 

टॅग्स :श्री लंकाडोनाल्ड ट्रंपउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल