लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल मामले समेत कई जांच का करेंगे सामना

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:47 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील कैपिटल हिल पर छह जनवरी को हमले की जांच करने वाली संसद की कमेटी द्वारा रिकॉर्ड को जारी करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आगामी सप्ताह और नए वर्ष में उन्हें कुछ और मुकदमों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप दो प्रमुख राज्यों न्यूयॉर्क और जॉर्जिया में आपराधिक जांच और पूर्व के यौन प्रताड़ना के आरोप संबंधी मुकदमे का भी सामना करेंगे। ट्रंप के खिलाफ इस संबंध में भी जांच होगी कि क्या उन्होंने कैपिटल हिल पर धावा बोलने के लिए अपने समर्थकों को भड़काया था।

ट्रंप 2016 के चुनाव में रूस के दखल के संबंध में जांच को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर चुके हैं। भीड़ को उकसाने के मामले में दोषी करार दिए जाने पर ट्रंप देश के इतिहास में ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हो जाएंगे। इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो सकता है और राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लग जाएगा क्योंकि वह फिर से राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखते हैं।

न्यूयॉर्क के अभियोजक पूर्व राष्ट्रपति के कारोबारी सौदे की जांच कर रहे हैं और हाल में एक बड़ी जूरी की बैठक बुलाई गई है। पूर्व राष्ट्रपति न्यूयॉर्क शहर में अपनी संपत्तियों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं। जबकि, जॉर्जिया के अटलांटा में इस पर जांच चल रही है कि क्या ट्रंप ने 2020 के राज्य के चुनाव में प्रशासन ने दखल देने की कोशिश की थी।

ट्रंप वाशिंगटन में भी कई मुकदमों का सामना कर रहे है। यहां वह अपनी एक भतीजी और डेमाक्रेटिक सांसदों से जुड़े मामलों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा एक मामला छह जनवरी को भीड़ को उकसाने से भी जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला