लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप घुसपैठ रोकने के लिए मैक्सिको सीमा पर चाहते हैं सांप और मगरमच्छ, कुछ ऐसा है प्लान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2019 08:27 IST

अमेरिकाः सीमा पर बने नाले में जहरीले सांप और मगरमच्छों के छोड़ने के पीछे ट्रंप का मकसद है कि घुसपैठिए फिर आसानी से अंदर नहीं आ सकेंगे। पहले

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका अपने देश में घुसपैठ रोकने के लिए एक नया तरीका अपनाने पर विचार कर रहा है। उसका मानना है कि यह तरीका कारगर साबित हो सकता है, जिससे घुसपैठ को आसानी से रोका जा सकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का मानना है कि सीमा पर पहले एक दीवार बनाई जाए और उसके बाद दीवार के ऊपर कांटेदार तार लगाए जाएं।

अमेरिका अपने देश में घुसपैठ रोकने के लिए एक नया तरीका अपनाने पर विचार कर रहा है। उसका मानना है कि यह तरीका कारगर साबित हो सकता है, जिससे घुसपैठ को आसानी से रोका जा सकेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का मानना है कि सीमा पर पहले एक दीवार बनाई जाए और उसके बाद दीवार के ऊपर कांटेदार तार लगाए जाएं तथा कंरट दौड़ाया जाए। इसके अलावा दीवार से सटे हुए एक नाले की खुदाई की जाए और उसमें पानी भरा जाए। साथ ही साथ पानी में जहरीले सांप और मगरमच्छों को छोड़ा जाए। 

सीमा पर बने नाले में जहरीले सांप और मगरमच्छों के छोड़ने के पीछे ट्रंप का मकसद है कि घुसपैठिए फिर आसानी से अंदर नहीं आ सकेंगे। पहले तो वे दीवार के ऊपर से ही नहीं कूद सकते हैं और अगर किसी कारणवश आ भी गए तो उन्हें इन जहरीले सांपों और मगरमच्छों से कोई नहीं बचा पाएगा।

खबरों के अनुसार, इस तरह के विचार ट्रंप ने मार्च में वाइट हाउस के सलाहकारों के साथ बैठक के दौरान शेयर किए थे। में ट्रंप ने अपने विचार रखे थे। बता दें कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर स्टील की दीवार बन रही है। 22 किलोमीटर की दीवार बन चुकी है। इसके अलावा तेजी से इस दीवार पर काम चल रहा है। 

मेक्सिको सीमा पर घुसपैठियों को रोकने के लिए अमेरिका बहुत कड़े बंदोबस्त कर रहा है। वह अपनी सीमा को सुरक्षित करने के लिए हर संभंव प्रयास में जुटा है। कहा जा रहा है कि सीमा पर खड़ी की जा रही दीवार के नीचे कोई सुरंग न खोदे इसके लिए उसने जमीन में काफी गहरे तक कंकरीट का इस्तेमाल करवाया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल