लाइव न्यूज़ :

केनोशा पहुंचे डोनाल्ड ट्रम्प, हिंसा को बताया 'घरेलू आतंकवाद'

By भाषा | Updated: September 2, 2020 11:12 IST

केनोशा में हिंसा के दौरान करीब 20 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। शहर की जन निर्माण निदेशक, शेल्ली बिलिंग्सले ने सोमवार रात स्थानीय नेताओं को यह जानकारी दी, कि पिछले सप्ताह हिंसा में बर्बाद हुई चीजों को बदलने में कितना खर्चा आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रम्प ने केनोशा हिंसा को ‘‘घरेलू आतंकवाद’’ बताते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। जैकब ब्लेक नामक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस गोलीबारी में जख्मी होने के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच ट्रम्प स्थिति का मुआयना करने मंगलवार को केनोशा पहुंचे।

केनोशा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केनोशा हिंसा को ‘‘घरेलू आतंकवाद’’ बताते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। जैकब ब्लेक नामक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस गोलीबारी में जख्मी होने के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच ट्रम्प स्थिति का मुआयना करने मंगलवार को केनोशा पहुंचे।ट्रम्प ने हिंसा को तो ‘‘घरेलू आतंकवाद’’ का नाम दे दिया लेकिन लोगों के इस गुस्से और प्रदर्शन के मुख्य कारण जैकब ब्लेक का जिक्र तक नहीं किया। राष्ट्रपति ने इस पूरे घटनाक्रम में डेमोक्रेटिक नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘ यह कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं बल्कि एक घरेलू आतंकवाद था।’’ ट्रम्प ने उनकी संघीय सहायता की पेशकश को तत्काल स्वीकार ना करने के लिए डेमोक्रेट की निंदा करते हुए दावा किया, ‘‘ वह हमारा हस्तक्षेप नहीं चाहते थे। गवर्नर फोन नहीं करना चाहते थे, मेयर फोन नहीं करना चाहते थे।’’

केनोशा में हिंसा के दौरान करीब 20 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। शहर की जन निर्माण निदेशक, शेल्ली बिलिंग्सले ने सोमवार रात स्थानीय नेताओं को यह जानकारी दी, कि पिछले सप्ताह हिंसा में बर्बाद हुई चीजों को बदलने में कितना खर्चा आएगा।

अश्वेत जेकब ब्लेक नाम के व्यक्ति को पुलिसकर्मियों द्वारा गोली मारने का वीडियो वायरल होने के बाद कई शहरों में नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में नस्लवाद को लेकर बड़ी बहस और व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था और इसके तीन महीने के भीतर ही यह घटना हुई है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट