लाइव न्यूज़ :

Breaking News: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव

By स्वाति सिंह | Updated: July 27, 2020 20:36 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ड ओ ब्रायन कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी AFP ने व्हाइट हाउस के हवाले से दी है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बयान में कहा गया कि 'राष्ट्रपति या उपराष्ट्रति में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।'

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन (Robert O’Brien) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और वह अबतक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले शीर्षतम अधिकारी हो गये है। इस स्थिति से परिचित दो लोगों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे उसके लिए अधिकृत नहीं थे।

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की कि ओ ब्रायन को हल्के लक्षण हैं और ‘वह पृथक रह रहे और सुरक्षित स्थान से काम कर रहे हैं।’ व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को संक्रमण की चपेट में आने का खतरा नहीं है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम बेरोक-टोक चल रहा है।’’

यह खबर सबसे पहले ब्लमूबर्ग न्यूज ने दी थी जिसने कहा था कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद ओ ब्रायन इस वायरस की चपेट में आ गये। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के प्रेस सचिव का निजी कर्मी पहले संक्रमित पाया गया था। अमेरिका में अबतक 40 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओ ब्रायन आइसोलेशन में हैं और वहीं से काम कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि 'राष्ट्रपति या उपराष्ट्रति में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।' बता दें कि ट्रंप के करीबी सहयोगियों में एक ओ ब्रायन हाल ही में यूरोप से लौटे थे, जहां उन्होंने और उनके शीर्ष डिप्टी ने यूके, फ्रांस, जर्मनी और इटली के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रायन पिछले एक हफ्ते से घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं।

अमेरिका में बढ़ सकते हैं कोविड-19 के मामले

अमेरिका में कोरोना वायरस से अभी तक एक लाख 45 हजार 391 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ डी. बिर्क्स ने कहा है कि दक्षिणी राज्यों में हाल के समय में बढ़े मामले उत्तरी हिस्से में भी देखने को मिल सकते हैं। बिर्क्स ने एनबीसी के टूडे शो में कहा, ‘‘वायरस के उत्तर की ओर पूरी तरह से मुड़ने से पहले हमें अब अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। ’’ न्यूयार्क शहर कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक है। लेकिन सख्त लॉकडाउन के बाद वहां प्रतिदिन होने वाली मौत की दर में कमी आई है।

दुनियाभर में कोरोना के मामले 1.61 करोड़ के पार

वहीं दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.61 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि घातक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 647,000 से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि सोमवार की सुबह तक संक्रमण की कुल संख्या 16,199,796 हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 647,910 हो चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल