लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट के बीच प्रेस सेक्रेट्री स्टेफनी ग्रीशम ने दिया इस्तीफा, अब मेलानियां ट्रंप के साथ करेंगी काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 13:46 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को अपनी संचार टीम में फेरबदल ऐसे समय में किया है जब अमेरिका सहित पूरी दुनिया कोरोना के संकट का सामना कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कम्युनिकेशन की टीम में फेरबदल कियाट्रम्प की टीम में निदेशक रहीं स्टेफनी ग्रीशम अब बाहर हैं।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपनी संचार टीम में फेरबदल करते हुए अपनी प्रेस सचिव को हटा दिया और नए कर्मचारियों को शामिल किया। पिछले साल जून से प्रेस सचिव और व्हाइट हाउस की संचार निदेशक रहीं स्टेफनी ग्रीशम अब ट्रंप की टीम से बाहर हैं।

उन्होंने कभी कोई औपचारिक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया। वह मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ की नयी भूमिका संभालेंगी। ट्रंप के अभियान की शीर्ष प्रवक्ता केलीग मैक्एनी ट्रम्प की चौथी प्रेस सचिव का कार्यभार संभालेंगी। इन घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पेंटागन प्रवक्ता एलिसा फराह सामरिक संचार का नेतृत्व करेंगी।

अभी इन फैसलों का औपचारिक एलान नहीं किया गया है। यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। कोरोना वायरस से अमेरिका में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट