लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में प्रदर्शन को बताया 'आजादी की लड़ाई', गुइडो से की फोन पर बात

By भाषा | Updated: January 31, 2019 11:15 IST

ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने स्व-घोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति जुआन गुइडो से फोन पर बात करके ‘‘लोकतंत्र की पुन: स्थापना के लिए वेनेजुएला के संघर्ष में मजबूत अमेरिकी समर्थन’’ को दोहराया। 

Open in App

वॉशिंगटन, 31 जनवरी (एएफपी): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला में विपक्ष के प्रति मजबूत अमेरिकी समर्थन को दोहराया और कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे वेनेजुएला में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आज मादुरो के खिलाफ हैं। आजादी के लिए जंग शुरू हो गई है।’’ ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने स्व-घोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति जुआन गुइडो से फोन पर बात करके ‘‘लोकतंत्र की पुन: स्थापना के लिए वेनेजुएला के संघर्ष में मजबूत अमेरिकी समर्थन’’ को दोहराया। 

गुइडो को अमेरिका ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है, लेकिन मादुरो को सेना और पुलिस का समर्थन हासिल है। उन्होंने गुइडो को अमेरिका के नेतृत्व में तख्तापलट की कोशिश में शामिल बताया है। वेनेजुएला में सरकार समर्थक शीर्ष अदालत ने भी गुइडो के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में लोगों ने मादुरो के खिलाफ बुधवार को सड़कों पर प्रदर्शन किए। इस बीच कोलंबिया की सरकार ने मादुरो से जुड़े 200 से अधिक लोगों के प्रवेश पर बुधवार को रोक लगा दी। ‘माइग्रेशन कोलंबिया’ ने कहा है कि यह निर्णय ‘‘लीमा समूह द्वारा उठाए गए कदमों’’ के तहत लिया है जो ‘‘वेनेजुएला में शांतिपूर्ण समाधान चाहते’’ हैं।

मेक्सिको और उरुग्वे ने बुधवार को घोषणा की कि वेनेजुएला में राजनीतिक संकट पर चर्चा के लिए उन देशों और संस्थाओं का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बुलाए जाएगा जिनका ‘‘तटस्थ रुख’’ है। दोनों देशों ने गुइडो को मान्यता नहीं दी है। यह सम्मेलन मोंटेवीडियो में सात फरवरी को होगा।

बयान में कहा गया है कि यह निर्णय ‘‘वार्ता शुरू करने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की अपील’’ पर लिया गया है। दोनों देशों को इस सम्मेलन में 10 देशों और संस्थाओं के भाग लेने की उम्मीद है लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल