डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 09:20 IST2026-01-30T09:19:36+5:302026-01-30T09:20:29+5:30

US Tariffs:  राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को तेल की आपूर्ति करने वाले देशों को निशाना बनाते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे मेक्सिको पर नया दबाव बढ़ गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने तेल की आपूर्ति में अस्थायी रोक की पुष्टि की है, लेकिन जोर देकर कहा है कि यह कदम उन्होंने स्वतंत्र रूप से उठाया है।

Donald Trump threatens tariffs on countries selling oil to Cuba | डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को दी धमकी, तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैक्स

US Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या उपलब्ध कराने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। यह कदम मेक्सिको पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी सरकार ने कम से कम अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में नहीं बल्कि एक ‘‘संप्रभु निर्णय’’ के तहत लिया गया है। ट्रंप मेक्सिको पर क्यूबा सरकार से दूरी बनाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Web Title: Donald Trump threatens tariffs on countries selling oil to Cuba

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे