लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी- महाभियोग से अमेरिका में छिड़ जाएगा गृहयुद्ध

By भाषा | Updated: October 3, 2019 07:41 IST

ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में उनके अहम प्रतिद्वंद्वी को निशाना बनाना के लिए कहा था और इस मुद्दे पर कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों ने और सख्त रुख अपना लिया है।

Open in App

अमेरिकी कांग्रेस के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग जांच को तेज करने के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘तख्तापलट’ करार दिया। वहीं, उन्होंने उस चेतावनी को रीट्वीट किया जिसमें कहा गया है कि उनको पद से हटाने पर देश में ‘गृहयुद्ध’ छिड़ सकता है।

ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में उनके अहम प्रतिद्वंद्वी को निशाना बनाना के लिए कहा था और इस मुद्दे पर कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्यों ने और सख्त रुख अपना लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्होंने यूक्रेन नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ फोन पर बात कर कुछ भी गलत नहीं किया है। बुधवार को उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी समर्थन मिला, जिन्होंने कहा कि उन्हें इस बातचीत में कुछ भी गलत नहीं लगा। ट्रंप ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कहा था, ‘‘यह महाभियोग नहीं है, बल्कि तख्तापलट है। इसके पीछे जनता की शक्ति, उनके मत और उनकी स्वतंत्रता छीनने की मंशा है।’’

ट्रंप ने इस बातचीत का खुलासा करने वाले को जासूस करार देते हुए उसकी पहचान सार्वजनिक करने की धमकी दी है जबकि अमेरिका में लोकहित में जानकारी सार्वजनिक करने वालों की सुरक्षा के लिए कानून है। उन्होंने कहा कि महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे जांचकर्ता और सदन की खुफिया मामलों की समिति के अध्यक्ष एडम शिफ को ‘राजद्रोह’ के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ट्रंप ने चेतावनी रीट्वीट किया, ‘‘उनको सत्ता से बाहर करने पर देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है ’’लेकिन शिफ और निम्न सदन के डेमोक्रेट्स आक्रमक तरीके से इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ रहे हैं और अगले हफ्ते बंद कमरे में इसकी सुनवाई शुरू करेगी। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट है कि यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व विशेष दूत कुर्त वोल्कर गुरुवार को महाभियोग जांच समिति के समक्ष पेश होंगे। 11 अक्टूबर को कीव में पूर्व अमेरिकी राजदूत मारी योवानोविच को तलब किया गया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल