लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'चीनी वायरस' को दुनिया में फैलाने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: September 23, 2020 06:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने मांग की कि चीन, जहां से कोरोना वायरस सामने आया है, को इस वायरस को काबू में करने के लिए विफल रहने पर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में लगभग दस लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ‘‘चीनी वायरस’’ की महामारी को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए संयुक्त राष्ट्र को चीन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में लगभग दस लाख लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें दो लाख अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के लिए एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘द्वितीय विश्व युद्ध के अंत और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 साल बाद, हम एक बार फिर एक बड़ी वैश्विक लड़ाई में लगे हुए हैं। हमने अदृश्य दुश्मन - चीन वायरस - के खिलाफ एक भयंकर लड़ाई छेड़ दी है, जिसने 188 देशों में कई लोगों की जान ले ली है।’’

ट्रंप ने मांग की कि चीन, जहां से कोरोना वायरस सामने आया है, को इस वायरस को काबू में करने के लिए विफल रहने पर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, हमें उस राष्ट्र को जवाबदेह ठहराना चाहिए जिसने इस महामारी को दुनिया में फैलाया।’’

ट्रंप ने कहा कि चीन ने उनके देश (अमेरिका) में उनके यात्रा प्रतिबंध की निंदा की, लेकिन वही उन्होंने (चीन) घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया और नागरिकों को उनके घरों में बंद कर दिया। ट्रंप ने कहा, ‘‘वायरस के शुरूआती दिनों में चीन ने घरेलू उड़ानों को तो बंद कर दिया लेकिन उड़ानों को चीन से बाहर जाने और दुनिया को संक्रमित करने की अनुमति दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह गलत घोषणा की कि इस संक्रमण के मानव से मानव में फैलने का का कोई सबूत नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका टीकों का वितरण करेगा और इस महामारी को समाप्त करेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?