लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के क्यों आ रहे हैं सबसे ज्यादा मामले, डोनाल्ड ट्रंप ने बताई ये वजह

By भाषा | Updated: July 14, 2020 10:51 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। यही वजह है कि सबसे ज्यादा मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिकी में कोरोना से मौत की दर बहुत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया में आज अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट रोजाना हो रहे हैंहमारा देश उन देशों में शामिल, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है, चीन को दुनिया कभी माफ नहीं करेगी: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बैठक में कहा, ‘‘हमारा देश उन देशों में शामिल है, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है।’’

हालांकि अमेरिका में 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1,37,000 से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है। ये दोनों ही आंकड़ें अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाने की वजह से इतने अधिक मामले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाकियों की तुलना में अधिक जांच करते हैं। जब आप जांच करते हैं तो मामले सामने आते हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि कुछ देश किसी के अस्पताल या डॉक्टर के पास आने पर ही जांच करते हैं। वे इस तरह से जांच करते हैं, इसलिए उनके देश में मामले सामने नहीं आ रहे।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम टीका बनाने को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं....हम उपचार पद्धति को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम अभी तक निश्चित तौर पर अच्छा कर रहे हैं। हमारा जांच कार्यक्रम विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। अगर आप चीन, रूस या अन्य किसी देश, या भारत को ही देखेंगे... तो आप पाएंगे कि हम काफी बड़ी संख्या में जांच कर रहे हैं। ब्राजील से भी अधिक। आपको पता है कि ब्राजील एक बड़ी समस्या का सामना कर रहा है लेकिन वे भी हमारी तरह जांच नहीं कर रहा।’’ एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि दुनिया इस संक्रमण के लिए चीन को कभी माफ नहीं करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल