लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी डील की तैयारी, अमेरिका को मिलेंगे 10 करोड़ डोज

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 12, 2020 07:07 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2 करोड़ के पाए हो गए हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या 7 लाख 28 हजार 176 हो चुकी है। अमेरिका, ब्राजील और भारत संक्रमण के मामले में बाकी देशों की तुलना में अधीक प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना (Moderna) से करार की जानकारी प्रेस ब्रीफिंग में दी है।अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से अबतक एक लाख 62 हजार से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन:  अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित है। अमेरिका में कोविड-19 की वजह से अबतक एक लाख 62 हजार से अधीक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के मामले 50 लाख को पार कर गए हैं। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के वैक्सीन को को लेकर एक बड़ा ऐलान किया  है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी सरकार वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना  (Moderna) के साथ एक डील करने की तैयारी में हैं। अगर अमेरिका में ये डील हो जाती है तो इसकी 10 करोड़ डोज अमेरिका को मिलेगी। 

व्हाइट हाउस में अपने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कोरोना वैक्सीन को लेकर हम मॉडर्ना (Moderna) के साथ लगातार बात कर रहे हैं। डील करने में लगभग एक सहमित पर भी पहुंच चुके हैं। अगर ये डील हो जाती है तो मॉडर्ना हमें कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज देगी।  संघीय सरकार इन वैक्सीन डोज की मालिक होगी।

अमेरिका ने बाकी देशों के तुलना में किए सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट: डोनाल्ड ट्रंप

वहीं अपने प्रेस ब्रीफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका ने 66 मिलियन से भी ज्यादा टेस्ट किए हैं। जो विश्व की अन्य देशों से कहीं बहुत ज्यादा है। 

भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, भारत ने दूसरे स्थान पर 24 मिलियन कोरोना वायरस के टेस्ट किए हैं, जिसकी आबादी 1.5 अरब है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सरकार कोरोना वायरस को कम करने और उसे रोकने के हर प्रयास में लगी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी डील करने जा रहे हैं। 

अमेरिका में कोरोना वायरस के ताजा अपेडट

अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 50 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 62 हजार से अधीक हो गई है। हालांकि रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना के मामलों में अब गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। 

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में 11.5 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं पिछले हफ्ते भी अमेरिका में बाकी हफ्तों की तुलना में 7 प्रतिशत कम मौते हुई थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट