लाइव न्यूज़ :

ईरान के साथ बातचीत के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं : ट्रंप

By भाषा | Updated: June 24, 2019 05:55 IST

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया में एक मानव रहित ड्रोन को कथित तौर पर मार गिराने के जवाब में ईरान पर हमला करने की कगार पर था। लेकिन उन्होंने आधे घंटे पहले अपनी अनुमति वापस ले ली। ट्रंप ने कहा हमले से पहले उन्हें बताया गया कि हमले की तैयारी है। ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा हम हमले के लिए तैयार हैं। मैंने पूछा कितने लोग मारे जाएंगे, ईरानी?

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ वार्ता के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं है, सिवाय इसके कि वह उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। सत्ता में आने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका को ईरान परमाणु समझौते से हटा लिया था और तेहरान पर प्रतिबंध लगा दिए थे जो भारत जैसे देशों को ईरान से तेल खरीदने से रोकते हैं।

एनबीसी के 'मीट द प्रेस' में जब ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या ईरान के साथ बातचीत के लिए कोई पूर्व शर्त है, तो उन्होंने कहा, "जहां तक ​​मेरा सवाल है, कोई पूर्व शर्त नहीं है।’’ चक टोड ने ट्रंप से सवाल किया, ‘‘क्या आप कहीं पर भी बात करेंगे?" ट्रम्प ने कहा, ‘‘देखिये, आपके (ईरान के) पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। यदि आप (ईरान) इसके बारे में बात करना चाहते हैं, तो अच्छा है। अन्यथा आप आने वाले लंबे समय में कमजोर होती अर्थव्यवस्था में रह सकते हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया में एक मानव रहित ड्रोन को कथित तौर पर मार गिराने के जवाब में ईरान पर हमला करने की कगार पर था। लेकिन उन्होंने आधे घंटे पहले अपनी अनुमति वापस ले ली। ट्रंप ने कहा हमले से पहले उन्हें बताया गया कि हमले की तैयारी है। ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा हम हमले के लिए तैयार हैं। मैंने पूछा कितने लोग मारे जाएंगे, ईरानी?

उन्होंने कहा, श्रीमान लगभग 150 और मैंने इसके बारे में एक सेकंड के लिए सोचा और कहा, आप जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है? उन्होंने एक मानवरहित ड्रोन, या विमान, आप जो भी कहें, उसे मार गिराया है...यहां हम 150 लोगों की मौतों की बात कर रहे हैं...मैं नहीं समझता कि यह सही होगा।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?