लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन से जुड़ी खबरों को डोनाल्ड ट्रंप ने किया खारिज, कहा- स्वास्थ्य संबंधित जानकारी सही नहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2020 09:40 IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong-un) की बीमारी की खबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फर्जी बताया है और इसके लिए सीएनएन की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने इसपर बोलने से इनकार कर दिया कि किम की सेहत के बारे में क्या उन्हें सीधे उत्तर कोरिया से कोई जानकारी मिली है।ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि सीएनएन द्वारा की गई यह एक फर्जी खबर है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong-un) बीमार हैं।

ट्रंप ने इस खबर को चलाने के लिए सीएनएन की आलोचना की। ट्रंप ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि खबर गलत है, इस मामले में मुझे बस यही कहना है।' उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला कि उन्होंने पुराने दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।' 

ट्रंप ने इस पर बोलने से इनकार कर दिया कि किम की सेहत के बारे में क्या उन्हें सीधे उत्तर कोरिया से कोई जानकारी मिली है। इसके बजाय उन्होंने केबल न्यूज नेटवर्क सीएनएन पर हमला बोला, जिसके साथ ट्रंप के कटु संबंध रहे हैं।

ट्रंप ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पर एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे लगता है कि सीएनएन द्वारा की गई यह एक फर्जी खबर है।' सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सोमवार को कहा था कि खुफिया जानकारी के मुताबिक सर्जरी के बाद किम की हालत 'गंभीर' है और अमेरिका इसपर नजर रख रहा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा