लाइव न्यूज़ :

कोरोना से हाल में ठीक हुए डोनाल्ड ट्रंप का अजीबोगरीब बयान, कहा- मास्क पहनने वाले हमेशा ही संक्रमित रहते हैं

By भाषा | Updated: October 16, 2020 14:39 IST

डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गया था। पूर्व में भी कई मौकों पर ट्रंप मास्क पहनने की बात को हल्के में लेते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मास्क पहनने वाले लोग हर वक्त पीड़ित रहते हैं26 सितंबर को व्हाइट हाउस में हुए एक कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है। मियामी में गुरुवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया ।

राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।

संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं। राष्ट्रपति स्वयं कभी-कभार ही मास्क पहनते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं हालांकि इसके बाद दावा किया कि ‘‘मास्क पहनने वाले लोग इससे (संक्रमण) हर वक्त पीड़ित रहते हैं।’’

ट्रंप ने हाल में बीमारी से ठीक होने के बाद कहा था वह ‘सुपरमैन’ की तरह महसूस कर रहे हैं और इस उपचार ने बीमारी के खिलाफ उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर दी है। ट्रंप एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें तीन रात एवं चार दिन के लिए एक सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

इस बीच बताते चलें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के प्रचार अभियान से जुड़े कम से कम तीन लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

इसके बाद अभियान को पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए सोमवार से होने जा रहे व्यक्तिगत उपस्थिति वाले कार्यक्रम रद्द करने पड़े।

अमेरिका इस समय दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 82 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 2 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। दूसरे स्थान पर भारत और फिर तीसरे स्थान पर ब्राजील है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल