लाइव न्यूज़ :

भारत अभी कुछ बड़ा करने की सोच रहा है, पाकिस्तान को अरबों रुपये देने का सिलसिला मैंने किया खत्म: ट्रंप

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 09:21 IST

ट्रंप ने कहा कि भारत ने अपने 50 सैनिकों को खो दिया है और ताजा स्थिति के बाद वह कुछ बड़ा करने की सोच रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने अपने 50 सैनिक खो दिये, वह कुछ बड़ा करने की सोच रहा है: ट्रंपपुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों को ट्रंप ने बताया 'खतरनाक स्थिति'

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव की खबरों के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समय संबंध इस समय खतरनाक स्थिति में हैं। साथ ही ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अमेरिका का बहुत फायदा उठा रहा था और उन्होंने इस देश को अरबों रुपये दिये जाने का सिलसिला खत्म करवाया।

ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बेहद संतुलित और कूटनीतिक तरीके से जवाब देते हुए कहा, 'मैंने उन्हें 1.3 बिलियन डॉलर दिये जाने के सिलसिले को खत्म किया। हम पाकिस्तान के साथ कुछ बैठक कर सकते हैं, अमेरिका का पाक बहुत फायदा उठा रहा था। मैंने यह भुगतान रोक दिया क्योंकि वह हमारी उस तरह से मदद नहीं कर रहा था जैसी उन्हें करना चाहिए। हमने पाकिस्तान से पूर्व के मुकाबले बेहतर रिश्ते स्थापित किये हैं।' 

'भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खतरनाक स्थिति में' 

पुलवामा हमले के बाद पैदा हुईं परिस्थितियों पर अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, 'फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक चीजें हो रही हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब और खतरनाक स्थिति में हैं। हम इसे बंद करवाना चाहते हैं। कई लोग मारे गये।'

ट्रंप ने यह कहा कि भारत ने अपने 50 सैनिकों को खो दिया है और ताजा स्थिति के बाद वह कुछ सख्त करने की सोच रहा है। ट्रंप ने कहा, 'भारत कुछ बड़ा करने की सोच रहा है। उसने अपने 50 लोगों को खो दिया है। कई लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं और स्थिति नाजुक है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच कई समस्या है और इसी कारण से कश्मीर में यह हुआ। यह बहुत खतरनाक है।'

बता दें कि 14 फरवरी को एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद ने ली थी। हालांकि, पाकिस्तान इसमें शामिल होने की बात को नकार रहा है। इस हमले के बाद जैश के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 और जवान भी शहीद हुए थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपुलवामा आतंकी हमलाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल