लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप अपने कीटाणुनाशक इंजेक्शन वाले बयान से पलटे, कहा- मैं तो सिर्फ मजाक कर रहा था

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2020 10:31 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की सबसे ज्यादा मार झेल रहे अमेरिका के हाल महामारी की वजह से काफी खराब हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने कीटाणुनाशक (Disinfectants) इंजेक्शन लगाने वाले बयान से पलटते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका से कोविड-19 (COVID-19) के अब तक कुल 9,25,038 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 52,185 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है।

वॉशिंगटन:कोरोना वायरस (Coronavirus) ने जहां बड़ी तेजी से पूरे विश्व में पैर पसार लिए हैं तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब कीटाणुनाशक (Disinfectants) इंजेक्शन लगाने वाले बयान को खारिज करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कीटाणुनाशक इजेक्ट करने की बात मजाक में कही थी। मालूम हो, हाल ही में व्हाइट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रंप ने कहा था कि कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए संक्रमित मरीज में रोगाणुनाशकों को इंजेक्ट किया जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बयान के बाद संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि मैं सिर्फ मजाक में आप सभी से ये पूछ रहा था, देखने के लिए कि आगे क्या होगा? बता दें कि गुरुवार (23 अप्रैल) को सरकारी वैज्ञानिकों के साथ ट्रंप संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर गृह सुरक्षा मंत्रालय के अवर मंत्री बिल ब्रायन भी ट्रंप के साथ मौजूद थे। 

ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्रायन ने कहा था कि कोरोना वायरस धूप और नमी के के संपर्क में आने से बहुत तेजी से खत्म होता है। सीधी धूप पड़ने से यह वायरस सबसे जल्दी मरता है। आइसोप्रोपाइल अल्कोहल वायरस का 30 सेकंड में खात्मा कर सकता है। ब्रायन के बयान के बाद ही ट्रंप ने मीडिया को संबोधन किया था, जिसमें वो कहते नजर आए कि उन्हें आश्चर्य है कि क्या शरीर को बहुत शक्तिशाली प्रकाश से साफ किया जा सकता है। 

अपनी बात को जारी रखते हुए ट्रंप ने ये भी कहा था कि तब तो वायरस के खात्‍में के लिए संक्रमित व्यक्ति में रोगाणुनाशकों को इंजेक्ट किया जा सकता है। वायरस एक मिनट में बाहर निकल सकता है। यह ऐसा कुछ है जो इंजेक्शन लगाकर किया जा सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद उनका काफी मजाक बना था। अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है।

वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका से कोविड-19 (COVID-19) के अब तक कुल 9,25,038 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 52,185 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल