लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- देश में 70 हजार तक जा सकती है मृतकों की संख्या

By भाषा | Updated: April 28, 2020 10:25 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) से अमेरिका में होने वाली मौतों का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में इस महामारी के कारण 70,000 लोगों की मृत्यु हो सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि शुरुआत में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 मृतकों की संख्या 55,000 के पार जा चुकी है।ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए, पहले भी कुछ अनुमान जता चुके हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में मृतक संख्या 70,000 तक जा सकती है लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी के साथ उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं को उन्हें ही फिर से क्यों चुनना चाहिए। 

ट्रंप इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि कोविड-19 से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं। वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। 

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 (COVID-19) मृतकों की संख्या 55,000 के पार जा चुकी है। ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं। एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है। और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं। सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था।” 

ट्रंप ने कहा, “मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं कहूंगा, एक व्यक्ति के लिए यह बहुत है।” उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल