लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया आरोप, कहा- वह मुझे फिर से राष्ट्रपति बनते नहीं देखना चाहता

By भाषा | Updated: May 17, 2020 18:16 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन इस साल के आखिर में निर्धारित चुनावों में उन्हें निर्वाचित होते हुए नहीं देखना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर शुल्क लगाने का कल संकेत दिया था लेकिन कोरोना वायरस के लिए सजा देने के तौर पर चीन को अमेरिका का बकाया कर्ज रद्द किए जाने पर विचार करने की संभावना से इनकार किया।ट्रंप ने कहा म इसे शुल्क वसूलने के जरिए कर सकते हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि चीन इस साल के आखिर में निर्धारित चुनावों में उन्हें निर्वाचित होते हुए नहीं देखना चाहता है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए है क्योंकि वह चीन से आयात शुल्क के तौर पर अरबों डॉलर वसूल रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी बजाय चीन नवंबर के चुनावों में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहता है। बाइडेन को विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा है। 

ट्रंप ने अमेरिका में चीनी उत्पादों पर लगाए गए व्यापक शुल्कों की ओर इशारा करते हुए कहा, “चीन मुझे निर्वाचित होते नहीं देखना चाहता और कारण यह है कि हम एक महीने में चीन से अरबों डॉलर वसूल रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘चीन ने हमारे देश को कभी कुछ नहीं दिया...चाहे जब बाइडेन के पास चीन के मामलों का प्रभार था जो कि एक मजाक था क्योंकि उन्होंने हमारे देश का आठ साल तक शोषण किया और यह सब उन्होंने बाइडेन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पूरी निष्ठा दिखाते हुए किया, यह सब उनके पद पर आसीन होने से पहले से ही लंबे वक्त से चल रहा था ।” 

ट्रंप ने कहा, “मेरा मतलब है, आप मेरे आने से पहले तक के कई प्रशासनों को देखें और तब हम ऐसा व्यापार समझौता देख पाएंगे जहां उन्हें बहुत खरीद करनी थी और वे असल में कर भी रहे थे। लेकिन अब वायरस के साथ यह बेमानी हो गया है। वायरस की स्थिति किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।” हालांकि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप की चीन नीतियों के लिए उन पर निशाना साधा और कहा कि ट्रंप अपने राजनीतिक हित को प्राथमिकता देते हैं और जन स्वास्थ्य को अंतिम स्थान पर रखते हैं। 

पार्टी ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस पर देर से प्रतिक्रिया देने के लिए चीन को आरोपी नहीं ठहराया और व्यापार समझौते पर खतरा न आ जाए इसके चलते संकट को कम करने के लिए कदम उठाने में देरी की। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर शुल्क लगाने का कल संकेत दिया था लेकिन कोरोना वायरस के लिए सजा देने के तौर पर चीन को अमेरिका का बकाया कर्ज रद्द किए जाने पर विचार करने की संभावना से इनकार किया। 

उन्होंने कहा कि कर्ज नहीं चुकाना ठीक नहीं होगा और यह अमेरिकी मुद्रा की शुद्धता को नुकसान पहुंचा सकता है। ट्रंप ने कहा, “हम इसे शुल्क वसूलने के जरिए कर सकते हैं। हम इसे अलग ढंग से कर सकते हैं और वह भी बिना यह खेल (अमेरिकी कर्ज दायित्वों को रद्द करना) खेलकर। यह अच्छी बात नहीं है।”

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल