लाइव न्यूज़ :

क्या “गेंद अब ईरान के पाले में है?”, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “गेंद किसी पाले में नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 12:50 IST

समस्या यह है कि मुझे नहीं लगता कि उनके नेता...अपने लोगों की चिंता करते हैं। अगर वे करते हैं, तो वे एक समझौता करेंगे। अगर वे नहीं करते हैं तो वे सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं और वे स्वार्थी हैं व अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो वे बेवकूफ हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते और उनकी ईरानी सरकार से बाचतीत के लिये कोई पूर्व शर्त नहीं है। उन्होंने कहा, “लेकिन उनका देश आर्थिक संकट में है, यह अब एक आर्थिक आपदा है। वे इसे तेजी से हल कर सकते हैं।

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरानी नेताओं को अपने लोगों की चिंता नहीं है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन्स में संवाददाताओं को बताया, “ईरान को अपने लोगों के लिये सही चीजें करनी चाहिए।

समस्या यह है कि मुझे नहीं लगता कि उनके नेता...अपने लोगों की चिंता करते हैं। अगर वे करते हैं, तो वे एक समझौता करेंगे। अगर वे नहीं करते हैं तो वे सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं और वे स्वार्थी हैं व अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो वे बेवकूफ हैं।”

मीडिया में हाल में आई खबरों में कहा गया कि ट्रंप ने इस हफ्ते अपने सैन्य जनरलों को अमेरिकी ड्रोन को कथित तौर पर ईरानी बलों द्वारा मार गिराये जाने के बाद ईरान पर हमला करने से रोक दिया था।

ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते रहे ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते और उनकी ईरानी सरकार से बाचतीत के लिये कोई पूर्व शर्त नहीं है।

एक संवाददाता ने जब पूछा कि क्या “गेंद अब ईरान के पाले में है?”, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “गेंद किसी पाले में नहीं है। आप जानते हैं, ईरान जो चाहे कर सकता है, यह ठीक है। मेरा पास काफी समय है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन उनका देश आर्थिक संकट में है, यह अब एक आर्थिक आपदा है। वे इसे तेजी से हल कर सकते हैं या अब से 10 साल बाद हल कर सकते हैं, वो जो भी करें मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है...मेरे पास समय ही समय है।”

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा