लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कैमरे के सामने मास्क पहनने से किया इनकार, कहा- मीडिया को नहीं दिखाना चाहता

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2020 07:33 IST

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1255 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतें 94 हजार, 661 हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकबार फिर कैमरे के सामने मास्क लगाने से मना कर दिया। ट्रंप ने एक फोर्ड ऑटो फैक्ट्री का दौरा किया है, जहां कामगारों ने कोविड​​-19 से लड़ने के लिए श्वासयंत्र और अन्य चिकित्सा उपकरणों का निर्माण किया है।

वाशिंगटनः विश्व में कोरोना वायरस से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां कोविड-19 से 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एकबार फिर कैमरे के सामने मास्क लगाने से मना कर दिया। अक्सर देखा गया है कि ट्रंप कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगातार मास्क पहनने से मना करते रहे हैं।

बीते दिन गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मास्क न पहनने के अपने अडिग फैसले को बदल दिया और उन्होंने मास्क पहना है, लेकिन वह फोटो खिंचवाना नहीं चाहते हैं। ट्रंप ने एक फोर्ड ऑटो फैक्ट्री का दौरा किया है, जहां कामगारों ने कोविड​​-19 से लड़ने के लिए श्वासयंत्र और अन्य चिकित्सा उपकरणों का निर्माण किया है। इस दौरान ट्रम्प ने मास्क पकड़ रखा था और कहा  कि वह पहले अपना चेहरा ढक चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पीछे के क्षेत्र में मास्क पहना था लेकिन वह प्रेस को इसे देखने का आनंद नहीं देना चाहता हैं। बता दें, फोर्ड फैक्ट्री में लगभग हर कोई इस घातक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कंपनी की नीति और सरकार की सिफारिशों के अनुरूप मास्क पहने हुए था। ट्रंप ने कहा कि मास्क बहुत अच्छा था, वह बहुत अच्छा दिख रहा था।

आपको बता दें, अमेरिका में फैले कोरोना वायरस के लिए डोनाल्ड ट्रंप चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साथ ही साथ वह इसे चीन वायरस बता चुके हैं। दरअसल, कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। यही वजह है कि ट्रंप चीन पर आग बबूला हैं और वह चीन पर इस वायरस को छिपाने के आरोप लगाते आए हैं।  

इधर, जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1255 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतें 94 हजार, 661 हो गई हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में ही हुई हैं। इसके अलावा कोविड-19 के कुल मामले 15 लाख, 76 हजार, 542 पहुंच गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल