लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर बातचीत से इनकार किया

By भाषा | Updated: May 12, 2020 13:04 IST

अमेरिका और चीन के बीच जनवरी में हुए व्यापार समझौते के तहत बीजिंग ने 2020-21 में कम से कम 200 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी उत्पादों और सेवाओं की खरीद करने पर सहमति जताई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अमेरिका-चीन में पहले से तनातनी चल रही है.अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने व्यापार समझौते का सम्मान नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करने में उनकी ‘‘कोई दिलचस्पी नहीं है।’’ इससे एक दिन पहले अमेरिका ने बीजिंग को व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए इस साल की शुरुआत में हुए समझौते का सम्मान नहीं करने पर ‘‘बेहद गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी थी।

ट्रंप का बयान हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की उस रिपोर्ट के संदर्भ में आया, जिसमें कहा गया था कि चीन व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत करना चाहता है, ताकि इसे बीजिंग के अधिक अनुकूल बनाया जा सके। इस रिपोर्ट के संबंध में ट्रंप से पूछा गया था, ‘‘क्या आप ऐसा करने के इच्छुक हैं?’’ इस पर ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘‘नहीं। कभी भी नहीं। कुछ हद तक भी नहीं। नहीं, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। हमने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बारे में मैंने भी सुना है... वे अपने लिए एक बेहतर समझौता बनाने के लिए व्यापार वार्ता को फिर से खोलना चाहते हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि चीन कई दशकों से अमेरिका का फायदा उठा रहा था, क्योंकि उनके पूर्ववर्तियों ने ऐसा होने दिया। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। देखते हैं कि उन्होंने जिस समझौते पर दस्तखत किए हैं, वे उसका पालन करते हैं या नहीं।’’

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने चार मई को चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने व्यापार समझौते का सम्मान नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि अगर चीन ने समझौते का सम्मान नहीं किया और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इसके प्रावधानों का पालन नहीं किया, तो वे इसे रद्द कर देंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल