लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया, ईरान के प्रति नरम पड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, “अत्यंत सम्मान” की सराहना की

By भाषा | Updated: May 27, 2019 13:04 IST

ईरान के साथ बातचीत की संभावना व्यक्त करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह नहीं चाहते कि भयावह स्थितियां बनें। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शिखर वार्ता से पहले ट्रंप ने उत्तर कोरिया की ओर से दिखाए गए युद्ध के तेवरों पर नरम रुख दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने पिछले महीने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया था, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था।गौरतलब है कि ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हनोई में हुई वार्ता विफल रहने से दोनों देशों के बीच नये सिरे से तनाव उत्पन्न हो गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया के बीच “अत्यंत सम्मान” होने की सोमवार को सराहना की।

ईरान के साथ बातचीत की संभावना व्यक्त करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह नहीं चाहते कि भयावह स्थितियां बनें। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शिखर वार्ता से पहले ट्रंप ने उत्तर कोरिया की ओर से दिखाए गए युद्ध के तेवरों पर नरम रुख दिखाया।

उत्तर कोरिया ने पिछले महीने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया था, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। ट्रंप ने आबे के कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, “मेरा निजी तौर पर मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ बहुत अच्छी चीजें होने वाली हैं, मुझे ऐसा लगता है। मैं गलत भी हो सकता हूं, सही भी हो सकता हूं लेकिन मुझे ऐसा ही लगता है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच अच्छा सम्मान बना है, संभवत: अत्यंत सम्मान पैदा हुआ है लेकिन हम देखते हैं कि क्या होता है।” गौरतलब है कि ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हनोई में हुई वार्ता विफल रहने से दोनों देशों के बीच नये सिरे से तनाव उत्पन्न हो गया था।

उन्होंने इस बात पर ध्यान दिलाया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला था तब, “हर वक्त परीक्षण होता था, परमाणु परीक्षण बहुत ऊंचे स्तर पर होता था और अब वह लगता है कि रुक गया है।” ट्रंप ने उत्तर कोरिया की ओर से किए गए हालिया मिसाइल परीक्षणों को “कुछ छोटे हथियार” बताते हुए रविवार को खारिज किया था।

इस संबंध में उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की बात को लगभग खारिज कर दिया। बोल्टन ने कहा था कि इन परीक्षणों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है। इस बीच जापान के ‘इम्पीरियल पैलेस’ पहुंच कर राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को इतिहास रचा।

वह जापान के नये सम्राट नारुहितो के साथ मुलाकात करने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए। चार दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे ट्रंप का यहां भव्य स्वागत किया गया। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपउत्तर कोरियाईरानअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल