लाइव न्यूज़ :

Donald Trump Press Conference: मारा गया ISIS आतंकी संगठन का सरगना बगदादी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुष्टि

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2019 19:41 IST

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का कुख्यात सरगना अबू बकर अल-बगदादी अमेरिका के विशेष अभियान कमांडो द्वारा उत्तरपूर्वी सीरिया में शनिवार को किए गए हमले में मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल बगदादी सीरिया में अमेरिकी हमले में मारा गया। ट्रंप ने कहा 'कल रात संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया के नंबर आतंकवादी के साथ न्याय किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल बगदादी सीरिया में अमेरिकी हमले में मारा गया। ट्रंप ने कहा 'कल रात संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुनिया के नंबर आतंकवादी के साथ न्याय किया है। अबू बकर अल-बगदादी मर चुका है। वह दुनिया के सबसे क्रूर और हिंसक आतंकवादी संगठन ISIS संस्थापक और नेता था।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का कुख्यात सरगना अबू बकर अल-बगदादी अमेरिका के विशेष अभियान कमांडो द्वारा उत्तरपूर्वी सीरिया में शनिवार को किए गए हमले में मारा गया। रविवार को अमेरिकी मीडिया ने यह खबर प्रकाशितकी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और इस संबंध में जानकारी रखनेवाले एक सूत्र को उद्धृत करते हुए ‘सीएनएन’ ने खबर प्रकाशित की है कि अंतिम रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। हालांकि डीएनए और बायोमेट्रिक जांच पूरी हो चुकी है।

रक्षा अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को उड़ा लिया।’’ इसी बीच व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगन गिड्ले ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप रविवार सुबह में बड़ी घोषणा करनेवाले हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी को उद्धृत करते हुए सीएनएन ने कहा कि यह घोषणा विदेश नीति से जुड़ी है।

वहीं न्यूजवीक ने अपनी खबर में बताया है कि दुनिया को सबसे ज्यादा जिस व्यक्ति की तलाश थी सभवत: वह मारा गया। बगदादी ने खुद को खलीफा भी घोषित कर रखा था और वह सार्वजनिक तौर पर सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था और इराक तथा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के जन्म की घोषणा की थी। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में कब्जा कर लिया था। इस साल अप्रैल में वह पांच साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल