लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने बताई यूक्रेन संकट की वजह, कहा- 'मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छे से जानता हूं...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 09:13 IST

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं। इस दौरान वो बाइडन सरकार पर भी निशाना साधते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है।ट्रंप ने कहा कि वो व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का दावा करते हुए तर्क दिया कि अगर उनकी सरकार होती तो यूक्रेन संकट नहीं हुआ होता। उन्होंने एक बयान में कहा, "यूक्रेन में जो वर्तमान स्थिति है तो कभी नहीं होती अगर इसे ठीक से संभाला जाता क्योंकि इसका कोई कारण नहीं था।"

अपनी बात को जारी रखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं, बिल्कुल नहीं!" टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में पुतिन द्वारा सेना भेजने के फैसले को भी 'जीनियस' बताया। उन्होंने कहा, "कल टीवी पर देखा और तभी मैंने कहा, यह तो जीनियस है।" यही नहीं, इस दौरान ट्रंप जो बाइडेन पर निशाना साधते दिखे। ट्रंप ने कहा, "इस पर बाइडन की प्रतिक्रिया क्या थी आपको मालूम है? उनकी कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं थी।"

बता दें कि पुतिन द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना को दो अलग-अलग परिक्षेत्रों सुरक्षित करने का आदेश देने के बाद रूस की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। यह कदम यूक्रेन की सीमाओं पर हजारों रूसी सैनिकों और एक चौतरफा आक्रमण की चेतावनी के बीच आया था। जहां पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन को तीन हिस्सों में बांट दिया तो वहीं इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन दोनों परिक्षेत्रों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के खिलाफ दंड के सवाल पर एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "हम आकलन कर रहे हैं कि रूस ने क्या किया।" 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादडोनाल्ड ट्रंपव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनरूसअमेरिकायूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल