डोनाल्ड ट्रंप ने बताई यूक्रेन संकट की वजह, कहा- 'मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छे से जानता हूं...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 09:13 IST2022-02-23T09:41:06+5:302022-02-24T09:13:46+5:30

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं। इस दौरान वो बाइडन सरकार पर भी निशाना साधते हुए नजर आए।

Donald Trump On Why Ukraine Crisis Happened Says I know Vladimir Putin very well | डोनाल्ड ट्रंप ने बताई यूक्रेन संकट की वजह, कहा- 'मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छे से जानता हूं...'

डोनाल्ड ट्रंप ने बताई यूक्रेन संकट की वजह, कहा- 'मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छे से जानता हूं...'

Highlightsरूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है।ट्रंप ने कहा कि वो व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का दावा करते हुए तर्क दिया कि अगर उनकी सरकार होती तो यूक्रेन संकट नहीं हुआ होता। उन्होंने एक बयान में कहा, "यूक्रेन में जो वर्तमान स्थिति है तो कभी नहीं होती अगर इसे ठीक से संभाला जाता क्योंकि इसका कोई कारण नहीं था।"

अपनी बात को जारी रखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और उन्होंने ट्रंप प्रशासन के दौरान कभी ऐसा नहीं किया जो वह अभी कर रहे हैं, बिल्कुल नहीं!" टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में पुतिन द्वारा सेना भेजने के फैसले को भी 'जीनियस' बताया। उन्होंने कहा, "कल टीवी पर देखा और तभी मैंने कहा, यह तो जीनियस है।" यही नहीं, इस दौरान ट्रंप जो बाइडेन पर निशाना साधते दिखे। ट्रंप ने कहा, "इस पर बाइडन की प्रतिक्रिया क्या थी आपको मालूम है? उनकी कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं थी।"

बता दें कि पुतिन द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना को दो अलग-अलग परिक्षेत्रों सुरक्षित करने का आदेश देने के बाद रूस की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। यह कदम यूक्रेन की सीमाओं पर हजारों रूसी सैनिकों और एक चौतरफा आक्रमण की चेतावनी के बीच आया था। जहां पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन को तीन हिस्सों में बांट दिया तो वहीं इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन दोनों परिक्षेत्रों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के खिलाफ दंड के सवाल पर एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "हम आकलन कर रहे हैं कि रूस ने क्या किया।" 

Web Title: Donald Trump On Why Ukraine Crisis Happened Says I know Vladimir Putin very well

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे