लाइव न्यूज़ :

किम जोंग-उन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'मुझे उनके बारे में अच्छी तरह पता है लेकिन अभी इस बारे में बात नहीं कर सकता'

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2020 08:18 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग-उन जिंदा हैं। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कही।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा- किम के बारे में मुझे पता है, लेकिन अभी बात नहीं कर सकतेट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मीडिया को भी बहुत जल्द किम के बारे में नई जानकारी मिल जाएगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग-उन जिंदा हैं। ट्रंप ने किम को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलबाजी के बीच उन्हें सोमवार को शुभकामनाएं भी दी। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें किम के स्वास्थ्य को लेकर कोई नई जानकारी है, ट्रंप ने कहा- 'हां मुझे बहुत अच्छी तरह से पता है लेकिन अभी मैं इस बारे में कोई बात नहीं कर सकता है। मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि वे ठीक होंगे। मैं जानता हूं कि वे कैसा कर रहे हैं।' ट्रंप ने साथ ही कहा कि संभवत: मीडिया को भी जल्द उनके बारे में जानकारी मिल जाएगी और वह समय दूर नहीं है।

बता दें कि किम उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। उसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगीं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने भी किम के स्वास्थ्य या उनकी सार्वजनिक गतिविधियों का कोई उल्लेख नहीं किया है।

किम 11 अप्रैल को वर्कर्स पार्टी की पोलितब्यूरो मीटिंग में भी नजर नहीं आए थे। हालांकि, इसके अगले दिन उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम के एक एयर डिफेंस यूनिट पर फाइटर जेट्स का जायजा लेने की खबर दी थी।

इन तमाम अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया का शासक जिंदा है और स्वस्थ है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने इस बात की पुष्टि की है। दक्षिण कोरिया लगातार किम की सेहत से जुड़ी खबरों का खंडन करता आ रहा है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल