लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, अफगानिस्तान में मोदी सरकार की इस पहल को बताया बेकार

By विकास कुमार | Updated: January 3, 2019 15:53 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फैसला लिया था कि अफगानिस्तान से 7 हजार सैनिकों को वापस बुलाया जायेगा. ऐसा निकट भविष्य में हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने सीरिया से भी सैनिकों के बुलाने की बात कही है.

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया भर के नेताओं का समय-समय पर मजाक उड़ाते रहते हैं. इस बार का उनका फिर से शिकार बने हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. बुधवार को ट्रंप ने नरेद्र मोदी के अफगानिस्तान में लाइब्रेरी खोलने के फैसले का यह कहते हुए मजाक उड़ाया कि वहां कौन उसका इस्तेमाल करेगा.

कैबिनेट मीटिंग के बाद ट्रंप मीडिया से मुखातिब हो रहे थे जहां उन्होंने अमेरिका के बाहर के देशों में निवेश को कम करने के फैसले का बचाव किया. 

नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं मोदी से मिला तो वो लगातार कहते जा रहे थे कि मैंने अफगानिस्तान में एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है. उनके साथ 5 घंटे गुजारने  के बाद मैंने कहा कि आपके लाइब्रेरी के लिए धन्यवाद. लेकिन वहां कौन उसका इस्तेमाल करने वाला है?

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फैसला लिया था कि अफगानिस्तान से 7 हजार सैनिकों को वापस बुलाया जायेगा. ऐसा निकट भविष्य में हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने सीरिया से भी सैनिकों के बुलाने की बात कही है.

अफगानिस्तान सरकार ने अमेरिका को इस फैसले पर एक बार फिर से विचार करने को कहा है. क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों के बाद अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबान का राज स्थापित हो सकता है. लेकिन ट्रंप अपने फैसले पर अडिग दिख रहे हैं.   

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा