लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे का ट्विटर अकांउट अस्थायी रूप से स्थगित

By भाषा | Updated: July 29, 2020 05:16 IST

दुनिया भऱ में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस अमेरिका में ही आए हैं और यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से कोरोना की दवा के रूप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का प्रचार कर रहे हैंहालांकि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की राय ट्रंप से जुदा है.

कोरोना वायरस से संबंधित गैर प्रमाणित वीडियो सोमवार को साझा करने के बाद ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे के ट्वीट करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। ट्रम्प के बेटे द्वारा साझा किए गए वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाये जाने से पहले ही लाखों लोग इसे देख चुके थे। वहीं, ट्विटर के इस कदम की रिपब्लकन पार्टी के कई सदस्यों ने आलोचना की है और इसे सोशल मीडिया पर सेंसरशिप करार दिया है

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में ट्रम्प समर्थक डॉक्टर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क की कोई जरूरत नहीं है और हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा का समर्थन करता हुए भी वह दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ट्रम्प जूनियर का प्रोफाइल अब भी दिख रहा है लेकिन वह स्वयं ट्वीट, रीट्वीट या दूसरे के पोस्ट को लाइक नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने इस बीच ट्र्रम्प जूनियर के वीडियो पोस्ट को ही रीट्वीट किया था, जिसे हटा दिया गया है। 

ट्रंप ने फिर कहा, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन है कोविड-19 की दवा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस संक्रमण की प्रभावी दवा है। उन्होंने देश के अग्रणी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी की विश्वसनीयता को भी चुनौती दी। वहीं, फौसी ने कहा कि वह अपना काम करना जारी रखेंगे। कई अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 का प्रभावी उपचार नहीं है।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने भी हाल में कोविड-19 के आपात उपचार में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति को वापस ले लिया था। कोविड-19 टीके के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए नॉर्थ कैरोलिना गए ट्रंप ने वहां से लौटने के बाद सिलसिलेवार ट्वीट किए और महामारी के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का समर्थन किया।

ट्रंप ने एक ऐसा पोस्ट भी साझा किया जिसमें फौसी पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल के अग्रणी सदस्य फौसी मंगलवार को एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में दिखे और कहा कि वह मुद्दे पर एफडीए के साथ हैं तथा वह अपना काम करना जारी रखेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल