लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन के आयोवा कॉकस में जीते, डेमोक्रेटिक को नतीजों का इंतजार

By भाषा | Updated: February 4, 2020 19:26 IST

रिपब्लिकन पार्टी के आयोवा कॉकस का चुनाव होने के साथ ही 2020 राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिक शुरूआत हो गई है। डेस मोइंनेस रजिस्टर अखबार की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक ट्रम्प को पार्टी कॉकस में 95 प्रतिशत समर्थन मिला।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा निर्वाचित होने से पहले रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से मुकालबा कर रहे हैं और इसी कड़ी में सोमवार को हुए आयोवा कॉकस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के आयोवा कॉकस के नतीजे तकनीकी परेशानी की वजह से मंगलवार तक घोषित नहीं किए जा सके।

रिपब्लिकन पार्टी के आयोवा कॉकस का चुनाव होने के साथ ही 2020 राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिक शुरूआत हो गई है। डेस मोइंनेस रजिस्टर अखबार की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक ट्रम्प को पार्टी कॉकस में 95 प्रतिशत समर्थन मिला।

एसोसिएट प्रेस के मुताबिक ट्रम्प को 97 प्रतिशत मत मिले वहीं आठ प्रतिशत परिसीमा में उन्होंने जीत दर्ज की। इलिनॉयस से प्रतिनिधिसभा के पूर्व सदस्य जो वाल्स को 1.4 फीसदी मत मिले जबकि एक और प्रतिद्वंद्वी मैसाच्युसेट्स के पूर्व गवर्नर बिल वेल्ड को 1.2 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा।

ट्रम्प के चुनाव अभियान के लिए बनाए गए आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, ‘‘रिपब्लिकन पार्टी कभी इतनी एकजुट नहीं थी।’’ वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के करीब एक दर्जन प्रत्याशियों में से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए सोमवार रात को घंटो तक जमे लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी जब चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए गए।

राज्य के पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर शाम को नतीजों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस देरी की वजह हैकिंग या हस्तक्षेप नहीं है। हालांकि, आधिकारिक नतीजे आने से पहले ही डेमोक्रेट के संभावित उम्मीदवारों पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन, वर्नमोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स आदि ने जीत के दावे के किए।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रणाली में राजनीतिक दलों को सभी 50 प्रांतों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह प्रक्रिया कॉकस या प्राइमरी के जरिए होती है।इससे राजनीतिक दल राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुनते हैं । प्राइमरी के विजेताओं को अंतत: डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियां अपना अपना उम्मीदवार घोषित करती हैं । राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर 2020 में चुनाव होना है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल