लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को सेफ बताते हुए लॉकडाउन खोलने के दिए संकेत, कई दिनों बाद बिना मास्क के व्हाइट हाउस से निकले बाहर

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2020 08:06 IST

पूरे विश्व में कोरोना वायरस से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले तीन महीने में अमेरिका में 70 हजार से अधिक अमेरिकियों की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 12 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से कम से कम 70 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से विश्व में सबसे ज्यादा अमेरिका ही प्रभावित है।

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका अब सेफ है। ट्रंप ने कहा अमेरिका कोविड-19 पर एक दूसरे स्टेज में पहुंच गया है, जो कि बहुत ही सेफ है। उन्होंने कहा, अब हमारा देश कोरोना से इस जंग के अगले स्टेज में है- सुरक्षित और देश को फिर से वापस खोलने के चरण में है।' डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान एरिजोना प्रांत में दिया। कई दिनों बाद डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट से बाहर किसी दौरे पर गए।

कोरोना वैक्सीन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ बेहतर होने जा रहा है। हमने शानदार प्रगति की है। लेकिन अभी मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। हम नई थेरेपी और वैक्सीन तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 90 क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं और सैकड़ों अभी शुरू होने वाले हैं।' कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में लॉकडाउन है। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 

पिछले दो महीने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से बाहर कम ही गए हैं। मंगलवार को वह एरिजोना प्रांत गए थे। जहां वह हनीवेल फेसिलिटी का दौरा किया जो कि एन95 मास्क बनाता है। माना जाता है कि इससे ट्रंप के सामान्य दौरे की शुरुआत हो जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, देखा जाए तो आमतौर पर  ऐसी एक फेसिलिटी तैयार करने में कम से कम 9 महीने का वक्त लगता है लेकिन हनीवेल ने अच्छा काम करते हुए  5 हफ्ते से भी कम वक्त में ऐसी 2 फैक्ट्रियां बना दी, जहां 20 मिलियन मास्क का प्रॉडक्शन हुआ।

बिना मास्क के दिखे डोनाल्ड ट्रंप 

अमेरिका में मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है लेकिन डोनाल्ड ट्रंप एरिजोना प्रांत में बिना मास्क पहने पहुंचे थे। जबकि वह एक मास्क बनाने वाली कंपनी का दौरा करने गए थे। ऐसे में जिस जगह से ट्रंप लोगों को संबोधित कर रहे थे, वहां लगे डिस्प्ले पर साफ-साफ, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है... लिखा था। 

ट्रंप ने कहा- हमारे देश के लोग योद्धा हैं। आपकी मदद से हम विषाणु को हरा देंगे

 ट्रंप ने फोनिक्स में हनीवेल इंटरनेशनल में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘हमारे नागरिकों की प्रतिबद्धता के लिए उनका शुक्रिया। हमने खतरे को पार कर लिया है और असंख्य अमेरिकियों की जान बचा ली गई है। हमारा देश लड़ाई के अगले चरण में है। देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से और धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से इसके बारे में बात करता रहा हूं। अक्सर आप देखोगे कि किसी दूसरे देश में ऐसा संयंत्र काम कर रहा है जो आपके यहां भी चल सकता है तथा आप इसे बेहतर करोगे।’’ उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन सीधे-सादे नियमों पर भरोसा रखता है यानी अमेरिकी में बनी वस्तुएं खरीदो और अमेरिकियों की भर्ती करो। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश के लोग योद्धा हैं। आपकी मदद से हम विषाणु को हरा देंगे और अमेरिकी दिल, अमेरिकी हाथों, अमेरिकी गौरव और अमेरिकी आत्मा के साथ महान और यशस्वी भविष्य का निर्माण करेंगे।’’

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,333 लोगों की मौत, कुल मौत का आंकड़ा 70 हजार के पार

अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2333 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है। अमेरिका में कोरोना के अबतक 12 लाख, 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 72 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। साथ ही साथ दो लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में नौ लाख से अधिक मामले सक्रीय हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें से 16 हजार से अधिक मामले ज्यादा गंभीर हैं। अमेरिका में  बीते दिन कोरोना से 1015 लोगों की मौत हुई थी, जोकि पिछले एक महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान मौत का आंकड़ा सबसे कम था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?