लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरे राष्ट्रपति के प्रचार अभियान के दिए संकेत, 15 नवंबर को करेंगे 'बड़ी घोषणा'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 8, 2022 11:11 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दो चुनाव अभियान किए हैं। 2016 में ट्रंप ने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। 2020 में ट्रंप फिर से चुनाव के लिए प्रचार किया, लेकिन वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने अब तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दो चुनाव अभियान किए हैं।2016 में ट्रंप डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने।2020 में ट्रंप ने फिर से चुनाव के लिए प्रचार किया, लेकिन वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हार गए।

न्यूयॉर्क: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अगले हफ्ते फ्लोरिडा में एक बड़ी घोषणा करेंगे। उनके राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक बार फिर से मैदान पर उतरने की उम्मीद है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मध्यावधि चुनावों से पहले सोमवार को ओहियो में प्रचार के दौरान उत्साहित भीड़ से कहा, "मैं मंगलवार 15 नवंबर को पाम बीच फ्लोरिडा में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दो चुनाव अभियान किए हैं। 2016 में ट्रंप डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। 2020 में ट्रंप ने फिर से चुनाव के लिए प्रचार किया, लेकिन वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हार गए। हाल ही में ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति अभियान शुरू करने की अपनी योजनाओं के बारे में तेजी से स्पष्ट हो गए हैं।

एएफपी के अनुसार, मियामी में रविवार रात उन्होंने कहा, "मुझे शायद इसे फिर से करना होगा लेकिन देखते रहें।" एएफपी के अनुसार, इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्यावधि से कुछ घंटे पहले मंगलवार को अंतिम अपील की। उन्होंने मतदाताओं से डेमोक्रेट्स का समर्थन करके लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कहा। जो बाइडन के डेमोक्रेट्स वर्तमान में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों को नियंत्रित करते हैं। 

राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अगले दो वर्षों में रिपब्लिकन के हाथों दोनों निकायों में से किसी को भी खोने से डेमोक्रेट की शक्ति में काफी कमी आएगी। विशेषज्ञों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स को बताया कि बाइडन वॉशिंगटन में खुद को लगातार राजनीतिक युद्ध की स्थिति में पाएंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल