लाइव न्यूज़ :

अत्याचार का सामना कर रहे सीरिया में मानवीय सहायता के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने दिए पांच करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: October 13, 2019 10:21 IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि यह धनराशि सीरिया में मानवाधिकार रक्षकों, नागरिक संगठनों तथा ऐसे पुनर्वास कार्यक्रमों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी जो हिंसा से पीड़ित जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की सीधे तौर पर मदद कर रहे हैं।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में अत्याचार का सामना कर रहे जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए और मानवीय सहायता को आगे बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राशि जारी की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि यह धनराशि सीरिया में मानवाधिकार रक्षकों, नागरिक संगठनों तथा ऐसे पुनर्वास कार्यक्रमों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी जो हिंसा से पीड़ित जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की सीधे तौर पर मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस राशि का प्रयोग जिम्मेदारी बढ़ाना, युद्ध से बचे विस्फोटक हटाना, समुदाय की सुरक्षा, मानवाधिकार हनन के मामलों को दर्ज करना, लिंग आधारित हिंसा और प्रताड़ना के शिकार लोगों की मदद करने जैसे कामों में भी किया जाएगा।

ग्रिशम ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगी भी अपना योगदान जारी रखेंगे। जातीय तथा धार्मिक सुरक्षा और आजादी इस प्रशासन की प्राथमिकता है।’’

टॅग्स :सीरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल