लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के इलाज की दवा को लेकर अपने ही डॉक्टर से भिड़े डोनाल्ड ट्रंप, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 21, 2020 14:30 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉसी के बीच झगड़े का वाक्या प्रकोप को लेकर व्हाइट हाउस प्रेस बीफिंग के दौरान राष्ट्रीय चैनल पर देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप और फॉसी के बीच अप्रमाणित दवा को लेकर विवाद हुआ वर्तमान में कोविड-19 के इलाज के लिए कोई दवा विशेष रूप से स्वीकृत नही की गई है।

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉसी के बीच असाधारण विवाद देखने को मिला जब शुक्रवार को दोनों इस विषय पर सार्वजनिक रूप से विवाद करते नजर आए कि क्या मलेरिया की दवा कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में कारगर साबित हो सकती है। दोनों के बीच झगड़े का यह वाक्या प्रकोप को लेकर व्हाइट हाउस प्रेस बीफिंग के दौरान राष्ट्रीय चैनल पर देखने को मिला।

जवाबों के लिए बेताब अमेरिकियों को तथ्य बताने वाले वैज्ञानिक और सहज ज्ञान पर चलने वाले राष्ट्रपति से विरोधाभासी बयान सुनने को मिले। संवाददाताओं ने दोनों - पहले फॉसी और फिर ट्रंप से पूछा कि क्या मलेरिया की दवा हाइड्रोक्लोरोक्विन कोविड-19 को रोकने में इस्तेमाल हो सकती है।

इससे एक दिन पहले जब संवाददाता सम्मेलन में फॉसी ट्रंप के साथ नहीं थे, ट्रंप ने इस दवा की तरफ ध्यान देने को कहा था। शुक्रवार को फॉसी ने रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहा, “नहीं। इसका जवाब न है।” फॉसी ने कहा, “आप जिस सूचना का संदर्भ दे रहे हैं वह सुनी सुनाई बात पर आधारित है।”

उन्होंने कहा, “यह नियंत्रित क्लिनिकल परीक्षण में नहीं किया गया इसलिए आप इसके बारे में निर्णायक बयान नहीं दे सकते हैं।” उन्होंने विस्तार से बताया कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आपात इस्तेमाल के लिए दवा उपलब्ध कराने के तरीके तलाश रही है लेकिन इस तरह से कि यह सरकारी डेटा दे कि यह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

वर्तमान में कोविड-19 के इलाज के लिए कोई दवा विशेष रूप से स्वीकृत नही की गई है। लेकिन ट्रंप उस बात पर अड़े रहे जो उनका मन कहता है। बारी-बारी से मंच पर दोनों के पहुंचने के बाद, ट्रंप ने कहा कि वह इस धारणा से सहमत नहीं कि कोरोना वायरस बीमारी के लिए कोई जादुई दवा नहीं है।

उन्होंने फॉसी को सीधे चुनौती न देते हुए कहा, “ दवा हो भी सकती है और नहीं भी। हमें देखना होगा।” उन्होंने मलेरिया की दवा का संदर्भ देते हुए कहा,“ मैं बहुत सोच-विचार किए बिना कह रहा हूं कि मुझे यह दवा कारगर लगती है।” 

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?