लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, अमेरिका के इतिहास में अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बेहतरीन साल होगा 2021

By भाषा | Updated: October 20, 2020 12:18 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना संकट से जल्द ही अमेरिका वापसी करेगा और 2021 का वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इतिहास में सबसे बेहतर साल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के चुनाव में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयास, अर्थव्यवस्था की स्थिति और जातीय तनाव मुख्य मुद्दे हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने एरिजोना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगला साल देश के इतिहास में आर्थिक दृष्टि से सबसे बेहतरीन वर्ष रहेगा।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द कोरोना वायरस के प्रभाव से उबर जाएगी। ट्रंप ने दावा किया कि 2021 देश के इतिहास में अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बेहतरीन साल होगा।

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को डेमोक्रेट पार्टी के प्रत्याशी जोए बाइडेन से कड़ी चुनौती मिल रही है। राष्ट्रपति चुनाव तीन नवंबर को होना है। इस चुनाव में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयास, अर्थव्यवस्था की स्थिति और जातीय तनाव मुख्य मुद्दे हैं।

ट्रंप ने एरिजोना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगला साल देश के इतिहास में आर्थिक दृष्टि से सबसे बेहतरीन वर्ष रहेगा।’’ कोरोना वायरस से अमेरिका में 2,20,119 लोगों की जान गई है।

अमेरिका में संकमण के मामले 82 लाख से अधिक हो चुके हैं। इस महामारी की वजह से अमेरिका मंदी की स्थिति में पहुंच चुका है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार गंवाना पड़ा है।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट