लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कई देशों के राजनयिकों को दी इफ्तार की दावत, कहा- रमज़ान का पवित्र महीना समुदायों को साथ लाता है

By भाषा | Updated: May 14, 2019 13:36 IST

इसी भावना में, हम आज रात इफ्तार के लिए इकट्ठा हुए हैं। इफ्तार, रोज़ा खोलने के समय को कहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम, हमारी संवेदनाएं धर्मालंबियों के साथ हैं जिन्होंने हाल के हफ्तों में कई कठिनाइयों का सामना किया है। यह काफी मुश्किल वक्त रहा।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रमज़ान का पवित्र महीना समुदायों को साथ लाता है और लोग सहिष्णुता तथा शांति की कामना करते हुए एकजुट होते हैं। ट्रंप ने सोमवार की शाम व्हाइट हाउस में अपने प्रशासन के शीर्ष मुस्लिम सदस्यों और विभिन्न देशों के राजनयिकों के लिए इफ्तार की दावत दी थी।

उन्होंने कहा कि रमज़ान अमेरिकी और दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग समुदाय सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक रोज़ा (व्रत) रखते हैं, अल्लाह की शिद्दत से इबादत करते हैं और नमाज़ पढ़ते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ रमज़ान में ज़कात (चैरिटी) दी जाती है और यह साथी नागरिकों की सेवा का समय होता है। यह महीना परिवारों, पड़ोसियों और समुदायों को करीब लाता है।’’ व्हाइट हाउस के ‘स्टेट डाइनिंग रूम’ में अपने संक्षिप्त संबोधन में ट्रंप ने कहा, ‘‘रमज़ान में लोग सहिष्णुता और शांति की उम्मीद में एक साथ जुटते हैं।

इसी भावना में, हम आज रात इफ्तार के लिए इकट्ठा हुए हैं। इफ्तार, रोज़ा खोलने के समय को कहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम, हमारी संवेदनाएं धर्मालंबियों के साथ हैं जिन्होंने हाल के हफ्तों में कई कठिनाइयों का सामना किया है। यह काफी मुश्किल वक्त रहा। न्यूजीलैंड की मस्जिदों में मारे गए मुस्लिमों के लिए हमारे दिलों में गहरी पीड़ा है।

साथ-साथ हम श्रीलंका, कैलिफोर्निया और पिट्सबर्ग के ईसाइयों, यहूदी और ईश्वर की अन्य संतानों की मौत को लेकर भी दुखी हैं।’’ ट्रंप ने आतंकवाद और धार्मिक अत्याचार को खत्म करने का संकल्प भी जताया ताकि लोग बिना डर और खतरे के उपासना व प्रार्थना कर सकें। अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल रमजान के पवित्र महीने में आमंत्रित अतिथियों के लिए इफ्तार की दावत देते हैं। 

टॅग्स :रमजानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा