लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की शांति वार्ता तो तालिबान का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रूस

By भाषा | Updated: September 14, 2019 10:19 IST

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।

Open in App

तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रूस पहुंचा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह के साथ शांति वार्ता को रद्द करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद तालिबान का प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तालिबान के कतर स्थित प्रवक्ता सुहैल शाहीन के हवाले से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के दूत जमीर काबुलोव के साथ चर्चा की।

तालिबान के एक अधिकारी ने इस यात्रा की पुष्टि की है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रूस इस बैठक को अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाल करने की आवश्यकता के तौर पर देखता है और तालिबान ने भी वॉशिंगटन के साथ वार्ता जारी रखने के लिए तैयार होने की पुष्टि की है।

अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद यह तालिबान की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है। शाहीन ने मंगलवार को तालिबान की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा था कि समूह अब भी अमेरिकी वार्ताकारों से बात कर रहा है ताकि कम से कम यह पता चले कि आगे क्या करना है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला